
जमशेदपुर : एआइसीसी महामंत्री केसी वेणुगोपाल एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला अध्यक्ष विजय खां के आह्वान पर जिला पदाधिकारी एवं कांग्रेसजनों के उपस्थिति में 31 अक्टूबर को किसान अधिकार दिवस का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दीरा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर सत्याग्रह एवं उपवास कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में मनाया गया. कांग्रेस नेताओं ने सरदार वल्लभाई पटेल जी एवं स्वर्गीय इन्दिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।. कार्यक्रम का संचालन जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने तथा कांग्रेसजनों को माला पहना कर स्वागत वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया. वक्ताओं ने सरदार पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1928 में गुजरात के किसान पर जुल्म और बेतहाशा लगान लगाये जाने के विरुद्ध सरदार पटेल के नेतृत्व में बारडोली आंदोलन चलाया गया, जिसमें अंग्रेज सरकार को अपने काला कानून को वापस लेना पड़ा, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इन्दिरा गांधी ने किसानों को न्यूनतम मूल्य प्राप्ति हेतु कानून ला कर अधिकार दिलाया. सत्याग्रह एवं उपवास कार्यक्रम में कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, योगेन्द्र सिंह यादव, शफी अहमद खान, गुरदीप सिंह, राज किशोर प्रसाद, रामदरस चौधरी, केके शुक्ला, देवशरण सिंह, अपर्णा गुहा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा यादव, मौलाना अंसार खान, गीता सिंह, मनोज झा, संजय तिवारी, सुदर्शन तिवारी, रूहुल जमील अहमद, अनन्तलाल, अमरजीत नाथ मिश्रा, नजीर अफ्सर खान, रविशंकर केपी, रंजीत सिंह, कमलेश कुमार पांडेय, जयराम हांसदा, भरत सिंह, सुल्तान अहमद, रवीन्द्र शर्मा, अमर कुमार मिश्रा, एस आर के कमलेश, मो नौशाद, सविता राय, मो इंतखाब, रवि राज, प्रखण्ड अध्यक्ष में बबुआ झा, आशीष ठाकुर, बिनोद रजक, ईश्वर सिंह, शिवराम प्रवेश झा, शरद चंद्र महतो, सुनैना देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.














