जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने शुक्रवार को उपायुक्त के माध्यम से निर्वाचन आयोग एवं गृहमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं त्रिपुरा कांग्रेस के प्रभारी डॉ अजय़ कुमार पर हुए जानलेवा हमले को लेकर अपना विरोध प्रकट किया है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि त्रिपुरा में विगत बुधवार को मोटरसाइकिल रैली के दौरान जमशेदपुर के पूर्व सांसद सह त्रिपुरा कांग्रेस के प्रभारी डॉ अजय कुमार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उबाल है. कांग्रेस इसे दुर्भावना से ग्रसित राजनीति करार दिया है. कांग्रेसियों ने इसे त्रिपुरा में लोकतंत्र की हत्या करार दिया है. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक दल ने शुक्रवार को उपायुक्त के माध्यम से निर्वाचन आयोग एवं केंद्रीय गृहमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में पार्टी ने त्रिपुरा प्रशासन को बदलने की मांग की गई है. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि स्थानीय विधायक और त्रिपुरा के मंत्री की मौजूदगी में आइजी स्तर के अधिकारी के समक्ष डॉ अजय कुमार पर हमला होने से साफ है कि त्रिपुरा में निष्पक्ष चुनाव कराना संभव नहीं है. श्री दुबे ने निर्वाचन आयोग से चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारियों को बदलने की मांग भी की है.



