
जमशेदपुर : कांग्रेस में शामिल होने के बाद डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू जमशेदपुर पहुंचे. उनका शहर आगमन पर मानगो परडीह चौक पर प्रशिक्षण प्रभारी परविंदर सिंह के नेतृत्व में जोरदार आतिशबाजी पटाखे चलाकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया. डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू ने पारडीह में शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किया और शहर की ओर बढ़ गये. शहर में कई जगहों पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. अंत में तिलक पुस्तकालय पहुंचे जहां जिला अध्यक्ष विजय खान एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने उनका अभिनंदन किया एवं एक सभा का आयोजन किया गया. स्वागत कार्यक्रम में परमिंदर सिंह, शिखा चौधरी, उषा सिंह समेत चिन्ना राव संतोष साहू, फनीइंदर सिंह, प्रकाश लाल, सुरेंद्र शर्मा, राकेश साहू, कौशल प्रावधान, विशाल सिंह, मंजू नंदी, अशोक महतो, श्रीनिवास राव, शंभू विभाग, विक्की चौधरी, सृष्टि नंदी, शंभू सिन्हा, विमल कुमार, मुकेश कुमार, खेत्रो मोहन कुमार, अमन सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए.





