
जमशेदपुर : जमशेदपुर में इन दिनों कोरोना से मौत के मामले बढ़ते ही जा रहे है. प्रशासन की ओर से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के फर्नेस में कोरोना पॉजिटिव शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. इस कारण पार्वती घाट में हर दिन 50 से 60 शव जलाए जा रहे है. रविवार को पार्वती घाट के दोनो फर्नेस ने काम।करना बंद कर दिया. फर्नेस के बंद होने से शव का अंतिम संस्कार बंद हो गया. अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है. इधर घाट के कर्मचारियों ने अपने स्तर से फर्नेस की जांच की. जांच में पाया गया कि मशीन के जो पुर्जे खराब है वह कोलकाता में मिलते है. अब पुर्जों के लिए कोलकाता जाना पड़ेगा. मशीन के पुर्जे लाने की पूरी कोशिश की जा रही है. मशीन टेक्नीशियन काली पदो ने बताया कि हर दिन 50 से 60 शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था. फर्नेस खराब होने से स्थिति गंभीर हो गई है. शवों को लकड़ी में जलाया जा रहा है जिससे काफी खर्च भी आता है. प्रबंधन द्वारा कभी कभी गरीब लोगों से बिना शुल्क लिए ही शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है. सभी टेक्नीशियन फर्नेस की मरम्मत के लिए लगे हुए है. दो दिन में फर्नेस को ठीक करने का लक्ष्य है.












