
जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना से तीन लोगों की मौत हुई. जमशेदपुर के एग्रिको के एक पुरूष और धातकीडीह हरिजन बस्ती के पुरूष की टीएमएच में मौत हो गई जबकि टेल्को अस्पताल में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई. शनिवार को 3068 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच हुई जिसमें 66 नए मरीज मिले हैं और जमशेदपुर में कुल संक्रमितों की संख्या 15247 पहुंच गई है. दूसरी ओर गुरुवार को 55 कोरोना मरीज ठीक होकर घर गए. इस तरह 90 प्रतिशत रिकवरी रेट से जिले के 13685 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और जमशेदपुर में एक्टिव केस की संख्या 1220 है. वहीं शनिवार को चार मरीजों के मरने से अब जमशेदपुर में कोरोना से मरने वाले कुल मरीजों की संख्या 342 पहुंच गई है. शनिवार को मिले नए मरीजों में बिरसानगर का एक बुजुर्ग दंपति, नुवाग्राम घाटशिला के 6 लोग, उमा हास्पिटल का एक स्टाफ, टाटा मोटर्स हास्पिटल के तीन स्टाफ, एमजीएम कोविद वार्ड के तीन स्टाफ, बिष्टुपुर के एक होटल का एक स्टाफ शामिल है. इसके अलावा अन्य संक्रमितों में सोनारी वेस्ट ले आउट, सुचित्रा आपार्टमेट, कदमा उलियान, भाटिया बस्ती व यहीं के एक आपार्टमेंट, कंपनी क्वार्टर, सिदगोड़ा, बारीडीह, बर्मामाइंस, डिमना रोड मानगो, बिष्टुपुर आदि क्षेत्र के हैं.






