
सरायकेला : बीते 23 अप्रेल को सरयाकेला जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत पिंडराबेड़ा के जंगल में अपनी मां के साथ मामा घर जा रही नाबालिग युवती की मां को बंधक बनाकर युवती के साथ हुए दुष्कर्म मामले का सरायकेला पुलिस ने खुलासा करते हुए दोनों दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आपको बता दें कि बीते 23 अप्रैल को कांड्रा डोकाकुली गांव की रहनेवाली एक महिला अपनी अपनी नाबालिक 15 वर्षीय पुत्री के साथ अपने भाई के घर जा रही थी, इसी बीच पिंड्राबेड़ा की जंगल में महिला को दो युवकों ने बंधक उसकी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था. वैसे मामला प्रकाश में आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी. जहां लगातार ग्रामीण और पुलिस की ओर से दुष्कर्मियों की पहचान किए जाने का प्रयास जारी था, इसी बीच सरायकेला एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने मामले से जुड़े एक दुष्कर्मी सोनाराम बेसरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ, बताया जा रहा है कि उक्त घटना में गांव का ही एक दामाद शामिल था, जो उड़ीसा का रहनेवाला है, जिसका नाम मानसिंह सोरेन बताया जा रहा है, जिसने इस घटना को अंजाम दिया था. वैसे पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसपी कार्तिक एस ने अनुसंधान से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी. आपको बता दें मंगलवार को ही एसपी कार्तिक एस का तबादला हजारीबाग हो गया है.















