
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में गुरुवार को 333 कोरोना संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आई। इसमें कोल्हान सहित प्रदेश के दूसरे जिले भी शामिल है। यह एक दिन में अभी तक का सर्वाधित रिपोर्ट है। हालांकि, जिला प्रशासन 400 का लक्ष्य रखा है। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले से कुल 75 संदिग्ध मरीजों का नमूना एमजीएम, टेल्को, बहरागोड़ा, मुसाबनी, कदमा सहित अन्य जगहों से लिया गया। जिले में अबतक 2178 लोगों का नमूना लिया जा चुका है। इसमें 1850 का रिपोर्ट निगेटिव आया है। बाकि 328 का रिपोर्ट शुक्रवार को आने की संभावना है।
जमशेदपुर में आये संदिग्ध मरीज को लेकर सनसनी
जमशेदपुर में आये नोएडा से संदिग्ध मरीज की तलाश चल रही है। उसके नही मिलने से हर कोई दहशत में है। इसको लेकर तलाश चल रहा है कि कहा वह लड़का गया है जो जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र का रहने वाला है। इसको लेकर पुलिस के साथ आम लोग भी तलाश कर रहे है ताकि संदिग्ध को किसी तरह पकड़ा जा सके।







