
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत रोड नम्बर 10- 11 के बीच गायत्री मंदिर के समीप तमिलनाडु नम्बर की गाड़ी दोपहर से खड़ी है. वैसे यह गाड़ी किसकी है और इसे यहां लेकर कौन आया है, इसका पता नहीं चल सका है. स्थानीय लोगों में इसको लेकर भय और चिंता बनी हुई है. वैसे बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आरआईटी थाना पुलिस को दी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी आरआईटी थाना की ओर से ना तो वहां मेडिकल टीम भेजा गया है, ना ही गाड़ी के संबंध में किसी तरह की कोई जानकारी ही ली गई है. उधर स्थानीय लोग दहशत में हैं. बताया जाता है कि दोपहर में 3 लोगों को इस गाड़ी से उतरते देखा गया है, लेकिन उसके बाद तीनों कहां गए इसकी जानकारी किसी को नहीं है. फिलहाल इलाके में अफवाहों और चर्चाओं का बाजार गर्म है.







