कदमा शास्त्रीनगर में सौहार्द बिगाड़ने के मामले में आरोपी भाजपा नेता अभय सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई बुधवार : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में सौहार्द बिगाड़ने के मामले में भाजपा नेता अभय सिंह की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी. मंगलवार को अभय सिंह की ओर से जमशेदपुर कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सह जिलाजज अनिल कुमार मिश्रा-वन की अदालत में अर्जी दाखिल की गई हैं. 9 अप्रैल को कदमा के शास्त्रीनगर का सौहार्द बिगड़ गया था. इस बीच दो समुदाय के बीच खूब रोड़ेबाजी हुई थी. फायरिंग भी की गयी थी. बाद में पुलिस ने हवाइ फायरिंग कर लोगों को चेताया भी था, लेकिन उपद्रवी रोड़ेबाजी करने से नहीं चूक रहे थे. जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार पर भी पथराव कर दिया गया था. घटना के बाद कदमा में धारा 144 लगा दिया गया है. साथ ही उसी रात रैफ को उतार दिया गया था. इसके बाद मामला शांत हुआ था. इस मामले में जमशेदपुर के अनुमंडल पदाधिकारी पियुष कुमार सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर, जय प्रकाश कुरमाली कार्यपालक दंडाधिकारी समेत कई पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. इस मामले में जेएनएससी के नगर प्रबंधक अन्य राज के बयान पर 118 नामजद समेत हजारों अज्ञात के खिलाफ कदमा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने जानलेवा हमला, धार्मिक भावना में ठेस पहुंचाने के अलावे सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने फायरिंग व बम विस्फोट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया हैं. इस मामले में कई डर्जन लोगों जेल में बंद हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कदमा : पत्नी की पिटाई करने वाला पति साक्ष्य अभाव में बरी – जमशेदपुर की पत्नी की पिटायी करने के आरोपी शमीम अंसारी को मंगलवार को जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे – चार राजेन्द्र कुमार सिन्हा की अदालत ने साक्ष्य अभाव में बरी कर दिया. इस मामले में रुखसाना परवीन की मां जुमेरा बेगम ने आरोप लगाया था कि 21 अक्तूबर 2021 को उसकी बेटी के साथ उसके दामाद शमीम ने मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. शमीम शास्त्रीनगर ब्लॉक नम्बर दो का निवासी था. इस मामले में केस दर्ज होने के बाद अदालत में प्रक्रिया के अंतर्गत आया जिसमें दो गवाही हुई थी.















