
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका घाटशिला थाना अंतर्गत डुमरिया गांव से एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में सुनवाई कर रही जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे-वन सह स्पेशल कोर्ट पोस्को के न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय ने शुक्रवार को मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी सुरेश पातर सिंह को पोस्को की धारा 6 के तहत 25 साल का सश्रम कारावास और दस हजार रूपए का जुर्माना लगाया हैं. जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त छह माह का कारावास की सजा सुनाई गई हैं. मामले में कुल 12 लोगों की गवाही हुई हैं. घटना 18 सितंबर 2021 की हैं. नाबालिग के पिता का कहना था कि बेटी सुबह दुकान सामान लाने के लिए गई थी और नहीं लौटी ग्रामीण द्वारा पता चला कि आरोपी सुरेश ने बेटी को भगाकर साथ ले गया हैं. तब जाकर मामला थाने तक पहुंची थी.



