जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के गुदड़ी मार्केट की रहने वाली विवाहिता अदिति कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया है. ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया. सोनारी थाने में कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है.(नीचे भी पढ़े)
इस मामले में विवाहिता के आवेदन पर विवाहिता के पति ऋषि गुप्ता, सुनीता गुप्ता और देवर गोलू को आरोपी बनाया गया है. अदिति की शादी 28 जनवरी 2022 को हुई थी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस सोमवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.












