जमशेदपुर : जमशेदपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पाटी (भाकपा) सोमवार को उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति ने नाम ज्ञापन सौंपा है. वहीं उन्होंने आम बगान से डीसी आफिस तक रैली निकाली है. उनकी मांग है कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोगजारी तथा सार्वजनिक प्रतिष्ठानों की बिक्री पर रोक लगायी जाए. उन्होंने कहा है कि वर्तमान में महंगे खाद्यान्न, परिधान, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था आदि से त्रस्त आम जन बेहाल है. देश में बेरोजगारी बढ़ रही है. स्थायी नौकरी की आस छोड़कर रोज सुबह दिहाड़ी मजदूरों के बाजार में अनपढ़ लोगों के साथ पढ़े लिखे लोग भी सैकड़ों की संख्या में चौक-चौराहो पर इकट्ठा तो होते हैं, लेकिन वहां भी सबका खरीदार नहीं मिलता. (नीचे भी पढ़ें)
जनता से प्राप्त टैक्स की रकम से निर्मित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग धंधों को केन्द्र सरकार औने-पौने दाम पर बेचते जा रही है. रोजगार उन्मुख तथा सरकार को हर साल करोड़ों रूपए का लाभांश देने वाले ये उद्योग धंधे ज्योंही निजि हाथों में जाते हैं त्योही कामगारों की छटनी निर्ममता के साथ शुरू हो जाती है. इसलिए देशहित एवं जनहित में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को बेचने से रोकना अनिवार्य हो गया है. भाकपा के सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में मुद्दों के समाधान हेतु इसपर सकारात्मक पहल करने की पहल की गयी है, ताकि देश की आम जनता को भी बेहतर स्वास्थ्य शिक्षा, रोजगार मिलने के साथ ही बच्चों के भविष्य को सुरक्षित एवं सुनिश्चित बनाया जा सके.




