जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याणनगर में जमीन और मकान विवाद को लेकर चाची ने अपने ही भतीजा पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया. जिसमें रुपेश को गंभीर चोटें आयी है. घटना के बाद भतीजा रूपेश शर्मा को इलाज के लिये एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मारपीट का मामला थाना पहुंच गया. (नीचे भी पढ़ें)
जिसके बाद थाना में बताया गया कि रुपेश रोज शराब पीकर घर आता है और चाची मोनिका देवी के साथ मारपीट करता है. सोमवार को मामला तुल पकड़ लिया. जहां दोनों के अधिक विवाद होने लगा. विवाद बढ़ता देख चाची ने भतीजा पर पत्थर से हमला कर दिया. थाना में मामला दर्ज है. पुलिस जांच में जुट गयी है.



