जमशेदपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोपी नीलू होनहागा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नीलू होनहागा बागबेड़ा के बाजार टोला का रहने वाला है. उसके खिलाफ 16 जून साल 2010 में जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ था. पुलिस नीलू होनहागा की तलाश में जुटी थी. मंगलवार को पुलिस को पता चला कि वह अपने घर पर है. इस पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.



