
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत पोस्टल कॉलोनी ई रोड निवासी बुधनलाल महतो लाल महतो से की पत्नी से पुलिस का कर्मचारी बन लाखों की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बुधन लाल महतो ने बिष्टुपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. बुधन ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार को वह पोस्ट ऑफिस कर रहा था इतने में घर पर एक अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और पत्नी को कहा आपके पति को पुलिस ने पकड़ लिया है और आपके घर पर छापेमारी करनी है घर पर जो भी गहने है उसे निकाल दे. उसने यह भी कहा कि पति को फोन ना करे, वह अभी पुलिस के कब्जे में है, पत्नी ने डर के मारे घर में पड़े सारे गहने और नगद निकाल कर उस व्यक्ति को दे दिए थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति वहां से चला गया. काम खत्म होने पर जब बुधन घर गया तो पत्नी ने इसकी जानकारी दी. शनिवार को उसने बिष्टुपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. बुधन ने बताया कि ठग अपने साथ लगभग 2 लाख के गहने पर दो हजार नकद अपने साथ ले गया है, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर एक की पहचान करने में जुटी हुई है.
गोविंदपुर पुलिस ने मारपीट मामले में फरार छह लोगों को भेजा जेल
जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत सेरेंग बेड़ा बस्ती में पुराने मामले को लेकर पुलिस ने फरार आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जेल भेजे गए आरोपियों में सेरेग बेड़ा निवासी आकाश लोहरा, निरुद्ध लोहरा, दीपक लोहरा, दुर्गा लोहरा, मलखान लोहरा और बलराम शामिल है. इस संबंध में 23 दिसंबर 2019 को गोविंदपुर थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया गया था. तब से ही यह सभी आरोपी फरार ल रहे थे. फिलहाल पुलिस ने सभी को कोविड जांच करा कर जेल भेज दिया है.






