जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सारजामदा गुरुद्वारा रोड निवासी प्रिया देवी ने शनिवार को वरीय पुलिस अधीक्षक से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. महिला का आरोप है कि उन्हें और उनके स्वजनों को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है. बताया कि उनके घर पर बम फेंके जाने की घटना भी हुई थी, जिसकी शिकायत परसुडीह थाना में दी गई थी. घटना से संबंधित वीडियो फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. महिला के अनुसार, उनके पति संजीव सिंह की हत्या 12 मई 2016 को बारीगोड़ा रेलवे फाटक के पास कर दी गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
अदालत ने इस मामले में 27 जनवरी 2026 को दुबराज नाग और जितेंद्र सिंह को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. वहीं, इस मामले में आरोपित रहे मोहन कच्छप, डोमनिक सैमसंग समेत अन्य को अदालत से दोषमुक्त कर दिया गया था. प्रिया देवी ने आशंका जताई है कि दोषमुक्त हुए आरोपित बदले की भावना से उन्हें निशाना बना सकते हैं. यह भी आरोप लगाया कि दुबराज नाग के इशारे पर डोमनिक सैमसंग और मोहन कच्छप ने उनके घर पर बम फेंका. इस मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की जाये.





