
जुगसलाई में स्कूटी पार्किंग करने को लेकर विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में स्कूटी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई. इस घटना में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया. घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है. घायलों मे मुस्कान,रुस्तम खान, आफरीन, नजमा खान और आफरीन शामिल है. वहीं मारने वालों में समीर, इमरान, सकीलउर्फ बबलू, सब्बीर, रेशमा खातून शामिल है.
बिरसानगर में पत्नी से विवाद के बाद अधेड़ ने लगाई फांसी
बिरसा नगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 11 निवासी 55 वर्षीय मैथ्यूज पीटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार शाम की है. परिजनों को सूचना मिलने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मैथ्यूज टेंट हाउस संचालक है. मिली जानकारी के अनुसार काफी दिनो से उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था.।विवाद से तंग आकर उसने फांसी लगा ली.





