
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी क्रॉस रोड नंबर 5 के2/32 निवासी सुमित डे के क्वार्टर से चोरों ने लाखों के गहनों की चोरी कर ली. इसकी जानकारी उन्हे तब हुई जब सुमित के पिता आशीष दे क्वार्टर पहुंचे. क्वार्टर पहुंचते ही उन्होंने देखा कि सारा समान बिखरा पड़ा है और अलमीरा में रखा सामान गायब है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपना बेटे सुमित और बहू शिल्पी को दी. सूचना पाकर दोनो मौके पर पहुंचे. जांच करने पर दोनों ने पाया कि अलमीरा में रखा लगभग 6 लाख के गहने और पांच हजार रूपए नकद गायब है. इस मामले मै शिल्पी डे ने टेल्को थाने में लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में सुमित ने बताया कि वह ड्यूटी पर गए हुए थे. उनके माता पिता बिरसा नगर में बहन के घर गए हुए थे. पत्नी बच्चे को लेकर 6.30 बजे मायके गई हुई थी. जब 7.15 बजे उनके पिता घर पहुंचे तो पाया कि उनके घर में चोरी हो गई है. चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहे है।





