जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड आनंद विहार कॉलोनी में भाजपा नेता कृष्णा यादव की मौत के मामले में पत्नी रीमा सिंह समेत चार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है. रीमा सिंह के अलावा रोहित सिंह, गुड़िया देवी और अशोक दास को इस मामले में आरोपी बनाया गया है. हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मानगो थाना पुलिस शुक्रवार को मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. गौरतलब है कि कृष्णा यादव अपने पोस्ट ऑफिस रोड स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे. (नीचे भी पढे)
परिजनों ने उनकी पत्नी रीमा सिंह पर हत्या का आरोप लगाया. कृष्णा यादव के बारे में कहा जा रहा है कि उसकी दूसरी शादी होने वाली थी और वह दूसरी शादी करने अपने गांव गए थे. परिवार के लोग उस पर दूसरी शादी का दबाव बना रहे थे. इसी बीच डिमना डिवाइडर से अतिक्रमण हटा था. जिसमें उनकी गुमटी तोड़ दी गई थी. तो वह अपना सामान ठीक करने जमशेदपुर आए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.














