
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के हावड़ा पुल के पास स्थित होटल सिद्धू में इंदौर के व्यापारी से मारपीट कर 7 लाख रुपये के जेवर और नगदी लूट लिया. शुक्रवार की रात को घटी घटना को लेकर हंगामा काफी ज्यादा हो गया तब पुलिस मौके पर पहुंची. शनिवार को इस मामले के भुग्तभोगी सुब्रतो भट्टाचार्य ने होटल के मालिक और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है. मामले की जांच की जा रही है. वैसे वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. इसके तहत वीडियो फुटेज में शिकायतकर्ता भी मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि शराब पीने को लेकर यह विवाद उत्पन्न हुआ है. परसुडीह के प्रमथनगर के सुब्रतो भट्टाचार्य इंदौर शिफ्ट कर चुके है. वह कैंटीन इंदौर में चलाते है. वे एक दोस्त के बुलावे पर सिदगोड़ा के सिद्धू होटल में ठहराया था. एक कमरे में वह खुद और उसके भाई और दूसरे कमरे में उनके माता पिता रुके थे. खाना लेकर होटल जब सारे लोग आये तो होटल के कर्मचारियों से लोगों ने खाने के लिए प्लेट मांगा तो उसके साथ दुर्व्यहार कर दिया गया और मारपीट भी की गयी. यह आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों और होटल संचालक ने उसके 7 लाख रुपये मूल्य के गहनों की चोरी भी कर ली. फिलहाल,मामले की जांच की जा रही है.












