
जमशेदपुर: मानगो संकोसाई रोड नंबर 5 के रहने वाले सत्येंद्र ठाकुर के छोटे पुत्र दीपक ठाकुर का संकोसाई 5 नंबर नाला के किनारे पेड़ में लटका हुआ मिला. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. विदित हो कि दीपक ठाकुर का डेढ़ वर्ष का एक छोटा बेटा है जो अपनी मां के साथ आरा गया हुआ है. जिसके कारण शव का अंतिम संस्कार परसों होगा. साथ ही दीपक का एक भाई है जो बोल नहीं पाता है. दीपक के पिता फोन नहीं रखते है इसलिए बस्ती के ही लड़के मानगो स्थित उनके दुकान जाकर मामले की जानकारी दी. विकास सिंह के साथ उनके आवास में राजेश साहू, दीपक सुंडी, मनोज ओझा, राम सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया.











