
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा के देवघर गांव निवासी मृत्युंजय कुमार के घर में घुसकर हमला कर दिया गया. इस घटना में बीच बचाव करने आई मृत्युंजय की पत्नी नीरजा देवी के साथ भी मारपीट की गई वहीं बेटा आर्यन भी घायल है. घटना शनिवार की है. घटना के बाद मृत्युंजय इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे. मृत्युंजय को शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है और पैकर की हड्डी भी टूट गई है. पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया जिससे उन्हे सिर पर चोट आई है. मृत्युंजय जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होने बताया कि मामले की जानकारी एसएसपी और ग्रामीण एसपी के अलावा एमजीएम थाना को भी दी थी कि उनके इलाके में पुलिस बल तैनात किया जाए पर पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया जिस कारण इतनी बड़ी घटना घटी. उन्होने बताया कि जब हमलावर उनके घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे तब भी उनके बेटे ने पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस 1 घंटे बाद पहुंची. तब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे. अधिवक्ता ने बताया कि उनकी पत्नी नीरजा देवी पंचायत की वार्ड सदस्य हैं. उनका गांव के ही संजय यादव से विवाद चल रहा था इसी में उन्होंने होली के पर्व का फायदा उठाते हुए अपने एक साथी सुधीर यादव अपने बेटे मंतोष यादव, मनीष यादव, पत्नी गीता देवी, भाई मन्नू यादव, मन्नू यादव की पत्नी और एक अज्ञात के साथ मिलकर घर में घुसकर हमला कर मारपीट की है.





