
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने 22 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है. युवक का नाम जितेन बताया जा रहा है. पुलिस उसे थाने में रखकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ कर पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेज देगी. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस्ती में युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है.इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान युवक को पकड़ा गया. जांच के बाद उसके पास से 22 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





