Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत आशियाना अनंतरा के रहने वाले असीम कुमार ने अपने घर में काम करने वाली 16 वर्षीय नौकरानी को हवस का शिकार बनाया था. इस मामले में पीड़िता के बयान पर 23 सितंबर को मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। वहीं। मानगो पुलिस की लापरवाही के कारण प्राथमिकी दर्ज होने के 7 दिन बाद न्यायालय में पीड़िता का 164 के तहत मामला दर्ज कराया गया। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के समक्ष सारी घटना बताई है। इधर असीम कुमार अपने परिवार समेत फरार है। उसके फ्लैट पर ताला लटक रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। ज्ञात हो कि पटमदा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग असीम कुमार के फ्लैट पर पिछले तीन साल से काम कर रही थी. काम करने के दौरान तीन साल में असीम ने उसे मात्र दो हजार रूपए ही दिया था. इधर लगभग 6 महीने से असीम द्वारा घर में पत्नी के नहीं रहने पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था.








