
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जेनरल ऑफिस के पास गैस लदे ऑटो चालक सुनील सोना से लूट का प्रयास करने वाले युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. इधर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर बिष्टुपुर पुलिस पहुंची और युवकों को गिरफ्तार कर लिया. युवकों की पहचान सुमित मिश्रा और सपन गोप के रुप में की गई है. दोनों पूर्व में भी लूट के मामले में जेल जा चुके है. सुनील सोना कदमा रामजनमनगर के रहने वाले है और गैस एजेंसी में ऑटो चलाने का काम करते है. वह ऑटो लेकर साकची से बिष्टुपुर की ओर आ रहे थे. रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उन्हे रोका और लूट का प्रयास करने लगे. चिल्लाने पर आस पास के लोग जमा हुए और दोनों को पकड़ लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर लिया है.






