
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत मानगो पुल के पास दो कार आपस में टकरा गई. इस घटना के बाद दोनों कार चालक आपस में भिड़ गए और एक दूसरे की कार में तोड़फोड़ कर दी. दोनों चालकों ने एक दूसरे के कार का शीशा तोड़ दिया. दोनों के बीच झड़प भी हुई. झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों मारपीट करने पर उतर आए. (नीचे भी पढ़ें)

इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों कार को जब्त कर थाने ले गई. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है. मिली जानकारी के अनुसार मानगो पुल के पास ओला ड्राइवर मनोज सिंह और मानगो निवासी एक व्यक्ति की कार में हल्की टक्कर हो गई. इसके बाद दोनों के बीच झड़प हुई. झड़प इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे के कार के शीशे तोड़ दिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





