
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत खरकई नदी के किनारे रविवार की सुबह नशेड़ियों ने पुरानी रंजिश को लेकर स्थानीय निवासी दिनेश जायसवाल उर्फ सोनू को ब्लेड से मारकर जख्मी कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. इधर सोनू घटना स्थल पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. सूचना पाकर जुगसलाई की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सोनू को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. सोनू ने गले में ब्लेड से कई बार वार किया गया है. सोनू ने बताया कि वह नदी किनारे जा रहा था. वहां अमर और हीरो पहले से खड़े थे. दोनों ने अचानक उस पर हमला कर दिया. उसने बताया कि उसके साथी के साथ दोनों का पुराना झगड़ा है, जिसको लेकर दोनों ने उस पर हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस आरोपियों कि तलाश कर रही है.




