
रांची/जमशेदपुर : झारखंड के कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. अब जेलों में संक्रमण फैल रहा है. हालात यह है कि रांची के होटवार जेल में 54 लोग कोरोना पोजिटिव मिल चुके है. लेकिन अब इसका जमशेदपुर कनेक्शन भी सामने आया है. 54 कोरोना पोजिटिव में 14 पुलिसकर्मी शामिल है जबकि 50 कैदी है, जो कोरोना पोजिटिव केस सामने आये है. रांची के होटवार जेल में ही जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुरु कहे जाने वाले विक्रम शर्मा जबकि अखिलेश सिंह के साथी जसबीर सिंह भी उसी जेल में बंद है. अखिलेश सिंह गैंग के विरोधी गैंग के लोग भी रांची के होटवार जेल में बंद है. अखिलेश सिंह गैंग के विरोधी भुइयांडीह गोलीकांड के बाद से जेल भेजे गये थे और गैंगवार को देखते हुए रांची के होटवार जेल में उनको ट्रांस्फर कर दिया गया था. होटवार जेल में भेजे गये अखिलेश सिंह गैंग के विरोधी कल्लू राय, राजीव राम समेत आठ अन्य लोग भी जेल में बंद है. इसको लेकर संक्रमण की चपेट में उनके भी आने की संभावनाएं बढ़ गयी है. झारखंड में वर्तमान में करीब 29 जेल है, जिसमें 7 सेंट्रल जेल है. इसमें से 16 मंडल कारा है जबकि एक ओपेन जेल और 5 उपकारा भी है. इसमें करीब 18227 कैदी अभी बंद है. खुद गैंगस्टर अखिलेश सिंह दुमका जेल में बंद है. ऐसे में जेल में कोरोना का संक्रमण फैलने को लेकर कैदियों में भी दहशत का माहौल है. हालांकि, जेलों में एहतियात बरता गया है. दरअसल, जमशेदपुर में गैंगवार होने की आशंका जतायी जाती है, जिसको लेकर यहां कै कैदियों को दूसरी जगहों पर ट्रांस्फर किया जाता है. दुमका में अखिलेश सिंह को भेजा गया है जबकि रांची के होटवार जेल में विरोधी खेमा है. इसके अलावा भी कई अन्य कैदियों को हजारीबाग जेल में भेजा गया है. कंहैया सिंह समेत अन्य लोग भी हजारीबाग जेल में बंद है.














