
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में गुरुवार को हुए सड़क दुर्घटना में मारे गये रितिक कुमार सिंह के परिजनों को मुआवजा देने पर सहमति बन गयी. इसके बाद मामला शांत हो गया. गुरुवार को रितिक कुमार सिंह को बर्मामाइंस में मौत हो गयी थी. इस घटना के खिलाफ लोगों ने बर्मामाइंस थाना पर हंगामा किया था और नारेबाजी की थी. इस घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय के दिशा निर्देश के अनुसार भारतीय जन मोरचा के संयोजक अजय सिन्हा, के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बर्मामाइंस के थाना प्रभारी से मिला. प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को इस दुर्घटना में मृत के परिवार को उचित मुआवजा मिले. इस हेतू चर्चा की गयी. थाना प्रभारी ने बताया की दो बजे दिन में साकची थाना परिसर में परिवार के सदस्यों के साथ ट्रांसपोर्टर की बैठक में परिवार के सदस्यों द्वारा मुआवजे की राशि तय की जाएगी. ट्रांसपोर्टर द्वारा परिवार के सदस्यों को तीन लाख का चेक और दस हजार रुपये नगद अंतिम संस्कार हेतु दिया गया. इस प्रतिनिधिमंडल में जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, जिला प्रवक्ता सागर तिवारी, मंडल प्रतिनिधि कमल किशोर, लक्ष्मीनगर मंडल के सह संयोजक नवीन कुमार, अमरेश कुमार, अजितेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.













