जमशेदपुर : साइबर बदमाशों ने 16 जुलाई को आजादनगर में गोल्ड लीफ के सुरक्षा गार्ड नीमडीह के रहने वाले रतनलाल के एटीएम से 24 हजार उड़ा लिए हैं. गोल्ड लीफ का सुरक्षा गार्ड पारडीह में एटीएम में पैसा निकालने गया था. वहां साइबर बदमाश मौजूद थे. एटीएम मशीन में रतनलाल का एटीएम फंस गया. इस बीच तीन युवक वहां पहुंचे और अपने साथी को इंजीनियर बताकर बात कराई और कहा कि वह एटीएम कार्ड यहां से निकाल देगा. इसके बाद घर तक पहुंचा देगा. थोड़ी देर में ही रतन के मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके मोबाइल से 24 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं.




