जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा गोविंद नगर उलीयान निवासी रौनक मित्तल को होटल का रेटिंग करने और रूपए कमाने का लालच देकर साइबर अपराधियों ने रौनक मित्तल से कुल 4,63,328 रूपए की ठगी कर ली हैं. इस संबंध में रौनक के बयान पर बिष्टुपुर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कैसे फंसा रौनक मित्तल साइड इन्काम के चक्कर में :
रौनक का कहना था कि 10 मई को उनकी मोबाइल पर एक टेली ग्राम आया जिसमें श्रुति नामक लड़की ने उसे साइड इन्काम के जानकारी दी और बोली कि वह भी ट्रेवलोका कंपनी में एजेंट के रूप मे काम करती हैं. यह भी बताया कि एक सेट में 28 बार होटल को 5 स्टार रेटिंग करना हैं. कुल मिलाकर 120 बार करना होगा. प्रतिदिन कमीशन के रूप में 2500 से 6500 रूपए मिलेगा. इसके लिए टीम उन्हें सहयोग भी करेगा. इसकी रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क नही देना होगा. पुन : 11 मई को पंजीकृत करने के लिए एक लिंक भेजा गया. जैसे हो लिंक किया तो साइड खुल गया, जिसे मोबाइल से लिंक कर दिया गया. सारा नियम बताया और रूपए निकालने का तरीक भी बताया और बोला काम शुरू करने के लिए 10,500 रूपए जमा करने लिए बोला गया. लेकिन वह ऐसा करना नहीं चाहा. तब सबिता नामक लड़की ने फोन कर कहा कि वह 4 सेट के काम करना चाहती हैं इसके लिए उसने 10,500 रुपए जमा किया हैं तब रौनक भी रूपए जमा करने के लिए तैयार हो गया. इस प्रकार रौनक रूपए जमा करता गया और कमीशन लेता गया. श्रुति ने उसे लालच देता गया और बोला कि वह 30 हजार रूपए जमा किए लेकिन उसे 30 के बदले 45,600 कमीशन मिल गया हैं. इस प्रकार रौनक ने अपने दोस्तों से रूपए उधारी लेकर कंपनी में लगाता गया. अंत में काम के दौरान फिर से एक्सक्लूसिव रूम आया और ग्राहक सेवा सहायता सेवा ने उसे 7,49,685 रूपए जमा करने के लिए बोला गया. तब उसे पता चला कि यह एक साजिश के तहत उसके साथ जालसाजी किया जा रहा हैं और वह कुछ नहीं बोला रूपए जमा करने के लिए तीन दिन का समय ले लिया. तब जाकर मामला साइबर थाने तक पहुंचा.












