जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के 94 ईस्ट बंगाल कॉलोनी के रहने वाला प्रवीर भट्टाचार्य से बिजली बिल का अपडेट कराने के नाम पर करीब आठ बार में आईडीबीआई और आरबीएल बैंक से 60.634 रूपए की निकासी कर ली. घटना एक अप्रैल की हैं. इस संबंध में प्रवीर ने जमशेदपुर बिष्टुपुर साइबर थाने में अज्ञात मोबाइल नंबर 9883421215 के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं. प्रवीर के अनुसार 4 अप्रैल को उनकी मोबाइल पर एक मैसेज मोबाइल नंबर 9883421215 से बिजली बिल अपडेट करने का आया था. (नीचे भी पढ़ें)
जब उसने मोबाइल पर फोन किया तो कहा गया कि बिजली बिल अपडेट करा ले नहीं तो घर का लाइन कट दिया जायेगा. इस पर उसने राजी हो गया तो उसे क्विक एनी एप डाउनलोड कर उनके कार्ड में दस रूपए भेजने के लिए कहा गया. जब उसने रूपए भेजा तो कोई मैसेज नही आया. कुछ देर के बाद ऑटोमेटिक एसएमएस के माध्यम से रूपए काटने की सूचना आया तो पाया कि उनकी दोनों बैंक खाते से 4-4 बार में क्रमश: 30.560 एवं 29.804 कुल 60.364 ,रूपए की निकासी हो गया.



