
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. मानगो पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार किया जब वह बदले हुए एटीएम कार्ड से एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी से रुपए निकालने पहुंचा था. पकड़ाए गए ठग का नाम गोपाल कुमार है वह गम्हारिया का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से एक एटीएम कार्ड और एक फर्जी पैन कार्ड के अलावा 26 हजार नकद बरामद किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस गोपाल के एक साथी रोहित कुमार की तलाश कर रही है. गोपाल के खिलाफ साइबर थाना में भी कई मामले दर्ज है. साइबर थाना की पुलिस भी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. बता दे कि 4 दिसंबर को मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 10 निवासी शाहिना अंजुम मोती महल के पास स्थित एटीएम से रुपए निकालने पहुंची थी. .(नीचे भी पढ़े)
वहां उसका एटीएम कार्ड बदल दिया गया. उसी दिन एटीएम से 35 हजार की निकासी कर ली गई. इसकी शिकायत उन्होंने मानगो पुलिस को दी. बुधवार को गोपाल फिर से रुपयों की निकासी करने पहुंचा था जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. बता दे कि बीते दिनों शीतला मंदिर के पास भी एक एटीएम से इसी तरह कार्ड बदलकर निकासी का मामला सामने आया था.




