
जमशेदपुर : लॉकडाउन के कारण जमशेदपुर में पिछले तीन महीने से टेंट, साउंड, कलाकार औऱ बैंड पार्टी के कारोबार पूरी तरह से ठप्प है. इस कारोबार से जुड़े व्यवसायी एवं उनके कर्मचारियों की स्थिति काफी दयनीय हो चली है. वहीं सोमवार को भाजपा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में सभी ने जिले के उपायुक्त से मुलाकात की. साथ ही शर्तों के आधार पर इनके व्यपार को शुरू कराए जाने की मांग की. गौरतलब है कि देश भर में केंद्र सरकार ने वर्तमान समय मे अनलॉक वन शुरू किया है और इस समय दौरान कई व्यपार को शर्तों के आधार पर शुरू करवाया गया है.
वहीं शादी- विवाह के समारोह को भी शर्तों के तहत छूट दी गई है, लेकिन इन समारोह में आयोजित होने वाले पार्टी और डेकोरेशन के लिए अभी भी झारखंड में छूट नही है. ऐसे में इस तरह के समारोह के आयोजन से चलने वाले व्यपार भी ठप्प पड़े हैं और इनसे जुडे लोगों के समक्ष भुखमरी की स्तिथि उत्पन्न हो गई है , जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर इन्होंने छोटे मैदानों में 200 और बड़े मैदानों में 400 लोगों के साथ शादी तथा अन्य समारोह के आयोजन की छूट देने की मांग उठाई है, ताकि इन पर आश्रित लोग भी अपना जीवन यापन कर सके.







