
चाईबासा : सोमवार को मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा की जागृति शाखा द्वारा कन्या भ्रूण संरक्षण अभियान के तहत नवजात कन्या की माताओं के बीच एक बेटी को जन्म देने की खुशी में उपहार स्वरूप बेबी किट एवं बिस्किट का वितरण किया गया। ताकि सभी माताओं के मन में कन्या को जन्म देने की खुशी हो। साथ ही हमारे समाज में हो रहे अपराध को रोका जा सके। बेटी को जन्म देने में गर्व महसूस करें। इस दौरान शाखा की ओर से कहा गया कि-कैसे खाओगे उनके हाथ की रोटियां, जब पैदा ही ना होने दोगे बेटियां। यह कार्यक्रम चाईबासा सदर अस्पताल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष श्वेता जालान, सचिव शिखा दोदराजका, कोषाध्यक्ष ऋचा अग्रवाल, शाखा सदस्य शुची चिरानिया, पिंकी रुंगटा, शीतल दोदराजका उपस्थित थी।






