जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय, जादूगोड़ा में आरटीई विद्यार्थियों की मांगों के समर्थन में शुरू हुआ बेमियादी धरना कार्यक्रम मंगलवार को कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है. अभिभावकों के धरने पर बैठने की खबर को गंभीरता से लेते हुए कम्पनी प्रबंधन ने इस संबंध में एक बैठक बुलाई. बैठक में कंपनी प्रबंधन ने सीआरआर फंड से आरटीई बच्चों के नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए शिक्षण शुल्क सीएसआर फंड से भुगतान पर सहमति बनी. जबकि टीएनपी बच्चों के मामले में प्रबंधन ने एक सप्ताह का समय मांगा है. (नीचे भी पढ़ें)
इस बाबत पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी व कार्मिक अधिकारी एसएल शिंदे ने लिखित समझौते पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई. इस बैठक में यूसिल की ओर से उप महाप्रबंधक राकेश कुमार, मुख्य मिल अधीक्षक डॉ पीके ताम्रकार, केंद्रीय कार्मिक विभाग के प्रबंधक सूरज शिंदे, व पूर्व जिला पार्षद बा राय मार्डी ने हिस्सा लिया.











