
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन एवं सृष्टि विकास सहयोग समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सिदगोड़ा थाना प्रभारी संदीप रंजन से शिष्टाचार मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के महिला कोषांग की प्रदेश महासचिव व समाजसेवी रानी गुप्ता ने किया. उन्होंने बताया कि सिदगोड़ा थाना प्रभारी से मुलाकात कर रामनवमी की गाइडलाइन को लेकर चर्चा हुई. इस दौरान संगठन की ओर से महावीर सिंह, सरोज गुप्ता, मीरा झा, रोशन कुमार व अन्य शामिल थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]



