
Jamshedpur : हितकू पंचायत में रविवार को स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति की 17वीं सप्ताहिक बैठक हुई. इसमें समिति के अध्यक्ष अशोक दास ने अपने विचार प्रकट किये. उन्होंने कहा कि यूसीआईएल कंपनी प्रबंधन द्वारा सीएसआर फंड का क्षेत्र में उपयोग नहीं किया गया. इस कोविड-19 महामारी जैसे संकट के समय जहां छोटी से छोटी संस्थाओं ने जनता के बीच राहत सामग्री का हाथ खोल कर वितरण किया, वहीं यूसीआईएल नारवा माइंस द्वारा हितकू पंचायत क्षेत्र में किसी प्रकार की राहत सामग्री की सहायता नहीं की गयी. पिछले 36 सालों से कंपनी प्रबंधन द्वारा हितकू पंचायत क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवा तक नहीं दी गयी है. बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे.







