
Jamshedpur : नवयुवक संघ बामनगोड़ा के अध्यक्ष समाजसेवी परमानंद सिंह उर्फ मुन्ना ने अपने पिता स्वर्गीय हरिद्वार सिंह की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर पंचायत भवन में 200 जरूरतमंद महिला पुरुषों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया.
इससे पूर्व स्व हरिद्वार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. अतिथियों ने स्व सिंह की जीवनी व कृतित्व पर प्रकाश डाला. इस दौरान भाजपा नेता शशि सिंह, प्रभु राम मुंडा, मुखिया उमेश पुराण, लखविंदर सिंह, मंगल मुखी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


















