
जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर डायमंड ने रविवार को गेरुआ गांव में स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम किया। साथ ही साथ कंबल वितरित किया गया। बच्चों को बिस्किट, चॉकलेट भी दिया गया। संस्था की अध्यक्ष डॉ कविता परमार ने माहवारी के बारे में जो भ्रमित धारणा है उसे दूर करने पर प्रकाश डाले। आरती सिंह ने लड़कियों और महिलाओं को बताया की सृष्टि का आधार ही नारी है। नारी में ही प्रजनन क्षमता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना जरूरी है। नारी होने के चलते हमे गर्व होना चाहिए। माहवारी के दिनों में साफ सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। (नीचे भी पढ़ें)

सुजाता सिंह ने भी स्वच्छता और उचित खान पान से संबंधित जानकारी दी। सचिव पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह ने बच्चों और अभिभावकों को पढ़ने और पढ़ाने के लिए प्रेरित किए। शिक्षा के बिना विकाश संभव नहीं है इस कारण उचित शिक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जोन चेयर पर्सन पलाश हाजरा, रिजन चेयर पर्सन पूरबी घोष, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर डायमंड के सदस्य अनुराधा चौधरी,अरूण कुमार सिन्हा, वाइस प्रेसिडेंट संजय सिंह, आरती सिंह, सुजाता सिंह, सचिव संजय सिंह और अध्यक्ष डॉ कविता परमार का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सैनिटरी नैपकिन, कंबल, बिस्किट, चॉकलेट बांटा गया। गांव वाले लायंस क्लब के इस कार्यक्रम से काफी खुश थे।



