जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर बस्ती के नाले से पूरे परसुडीह ग्वाला बस्ती गोल पहाड़ी के नाला का पानी इसी नाला से जाता था. यह नाला तकरीबन 20 सालों से जाम होने के कारण बारिश के दिनों में आधे घंटा की बारिश से पूरा का पूरा मखदमपुर बस्ती के 80 प्रतिशत से ज्यादा घर में पानी घुस जाता था. साथ ही साथ मखदुमपुर के दोनों मुख्य मंदिर काली मंदिर और शिव मंदिर भी डूब जाते थे. पूरे मखदुमपुर बस्ती के लोग कई बार रेलवे के पदाधिकारियों को ज्ञापन भी दिया था पर कोई कार्यवाही नही हुई. बस्तीवासियों की परेशानी को देखते हुए समाजसेवी आकाश श्रीवास्तव ने पूर्व विधायक सह भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी से समस्या के समाधान के लिए आग्रह किया. कुणाल ने बस्तीवासियों की परेशानी को समझते हुए आश्वासन दिया था कि एक हफ्ते के अंदर पूरा का पूरा नाला साफ होगा. (नीचे भी पढ़ें)
बुधवार को कुणाल ने रेलवे से अनापत्ति पत्र (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) प्राप्त करवाकर व्यकितगत स्तर पर पोकलेन मशीन की व्यवस्था कर सफाई शुरू करवाई है. कुणाल खुद नाले पर पहुंचे और सहयोग करने के लिए मौके पर उपस्थित रेलवे के पदाधिकरियों का भी आभार जताया. बस्तवासियों ने सालो से लंबित काम के पूरे होने पर कुणाल षाड़ंगी का आभार जताया. मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो दे राणा, आकाश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, ओम प्रकाश रजक, बबीता सिंह, ऋतिका श्रीवास्तव, सूर्या श्रीवास्तव, बसंत श्रीवास्तव, अंकित कुमार, प्रदीप कुमार, प्रेम श्रीवास्तव, प्रेम कुमार, दिवाकर सिन्हा, विजय शर्मा और अनेक बस्ती बासी उपस्थित थे.



