जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना अंतर्गत थीम पार्क के पास स्थित तालाब में रविवार दोपहर एक बजे एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान धुंआ कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय शिवचरण किस्कू के रूप में की गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई. (नीचे भी पढ़े)
शिवचरण दिहाड़ी मजदूरी कर जीवन यापन करता था. बताया जाता है कि दोपहर एक बजे वह तालाब में नहाने के लिए गया था. इसी दौरान तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर बचा नहीं पाए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



