जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर के रामदास भट्टा निवासी मोहम्मद जावेद हुसैन के लापता होने से परिजन परेशान हैं. परिजनों के अनुसार, जावेद 5 अक्टूबर को घर से बड़ी गाड़ी की चेसिस लेकर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा गए थे. वहां से ट्रेन से वापस लौट रहे थे, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक, 8 अक्टूबर को उनका मोबाइल फोन बंद हो गया था. इसके बाद 10 अक्टूबर को उन्होंने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल फोन से परिवार को कॉल किया और ट्रेन के बारे में जानकारी ली. परिजनों ने उन्हें हावड़ा से टाटानगर आने की सलाह दी. इस पर उन्होंने घर आने की बात कही थी. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि, इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है. काफी समय बीत जाने के बाद भी जावेद के घर नहीं लौटने से परिजन चिंतित हैं. परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि मोहम्मद जावेद हुसैन कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो दिये गये संपर्क नंबर 8210587203, 6204766196, 7859030026 पर फोन कर सूचना दें.






