जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को लगातार धरातल पर उतारा जा रहा है. इसी क्रम में, विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को सीतारामडेरा, बर्मामाइंस एवं बारीडीह के विभिन्न क्षेत्रों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया. (नीचे भी पढ़े)

इन योजनाओं पर कुल 25 लाख 90 हजार 284 रुपये की लागत आएगी. शिलान्यास के तहत पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सिदगोड़ा स्थित डॉग सेल्टर परिसर, शिव मंदिर के पीछे ईस्ट बंगाल कॉलोनी पुराना सीतारामडेरा, भालुबासा मुखी समाज विकास भवन के सामने, रामाधीन बगान टेल्को स्थित सामुदायिक भवन परिसर, महानंद बस्ती टेल्को में पीपल पेड़ के समीप, लक्ष्मीनगर प्रेमनगर स्थित मकदम छठ घाट तथा जेम्को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति मैदान में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य किए जाएंगे. इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन से लोगों को बेहतर रोशनी की सुविधा मिलेगी, जिससे आमजनों को आवागमन में सहूलियत होगी और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य आगे भी जारी रहेंगे. शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष रितेश झा, बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक समेत कई कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे.







