जमशेदपुर : जमशेदपुर में चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से 542 लोगों के नामों को हटा दिया गया है. इसकी सूची जमशेदपुर पूर्वी के निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीओ की ओर से जारी किया गया है. इसमें बताया या है कि इन 542 लोगों के नाम या तो मौत के बाद या तो स्थानांतरण होने के कारण नामों को हटा दिया गया है. इसकी सूची को जारी करते हुए निर्वाचन पदाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि इस पर अपनी आपत्ति या सुझाव दे सकते है. 27 जनवरी तक लोग इसके लिए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है. यह कहा गया है कि अगर किसी तरह की गलती की गयी है या किसी के नाम हटाने की गलत कदम उठाया गया है तो वे लोग अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है ताकि लोगों के नामों और सूची में सुधार किया जा सके. इसमें से कई नाम ऐसे है, जिसका दो बार चढ़ा दिया गया था. इन सारे कारणों से नामों को हटाया गया है. इसको लेकर सूची जारी कर दिया गया है. इसकी सूची को बीएलओ की मदद से तैयार किया गया है. बीएलओ की रिपोर्ट के आधार पर ही 542 नामों को हटाया गया है.



