जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा गांव में बुधवार शाम करीब 8 बजे बिजली के पोल पर मरम्मत कार्य के दौरान एक लाइनमैन घायल हो गया. घायल की पहचान नारगा निवासी 30 वर्षीय विमल टुडू के रूप में हुई है. ( नीचे देखें पूरी खबर )
जानकारी के अनुसार, विमल टुडू बिजली के पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक पोल टूट गया, जिससे वह नीचे गिर पड़े. हादसे में उनके पैर में चोट लगी. घटना के बाद साथियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है. घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.







