• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur electricity big decision – जमशेदपुर पूर्वी के क्षेत्र में टाटा स्टील यूआइएसएल देगी कई इलाको में बिजली, बारीडीह बस्ती में मिलेगी जुस्को की बिजली, बिरसानगर के लिए होगा सर्वे, विधायक सरयू राय ने स्पष्ट कहा – केबुल क्षेत्र के लोगों को व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन दिलाने के लिए जरूरत पड़ेगी तो वे न्यायालय भी जाएंगे

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तियों के निवासियों को टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) का विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने को लेकर बनी कमिटी की बैठक जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय में विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक मे जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय विशेष रूप से शामिल हुए. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मोहरदा, मुराकाटी क्षेत्र में टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) बिजली हेतु शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा. मोहरदा ओड़िया स्कूल मैदान में सब स्टेशन के लिए सभी आवश्यक सामग्री (सीटीएसएस) टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) द्वारा खरीद लिया गया है. सिर्फ सब स्टेशन स्थल के लिए चिन्हित भूमि पर टाटा स्टील लीज के लिए सरकार को आवेदन देगी. सड़क में केबुल बिछाने के लिए पथ निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए विधायक श्री राय ने पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से दूरभाष पर बात कर अविलंब अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की बात कही. विधायक श्री राय ने बागुनहातु क्षेत्र में टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) बिजली देने पर जो दिया एवं क्षेत्र से प्राप्त बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन जुस्को के महाप्रबंधक को दिया और यथाशीघ्र इसपर कारवाई करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने इसके लिए सर्वे टीम तैयार कर सब-स्टेशन स्थल और नेटवर्क फिजीबिलिटी का सर्वे करने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के अधिकारियों ने श्री राय को बताया कि छायानगर-चंडीनगर, निर्मलनगर के लिए सब स्टेशन निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है. उपभोक्ताओं को बिजली देने के लिए एलटी लाइन का कार्य प्रगति पर है. विधायक श्री राय के इस पहल के कारण लगभग दो हजार घरों के लोग टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) बिजली से लभांवित होंगे. बागुननगर क्षेत्र में विद्युत क्षमता को 2 केवीए से बढ़ाकर 10 केवीए करने के लिए विधायक श्री राय की पहल पर बागुननगर में एक नया सब स्टेशन का निर्माण पूरा हो गया है, पावर भी चार्ज कर लिया गया है. क्षेत्र के निवासियों को बिजली कनेक्शन देने के लिए फार्म वितरण किया जा रहा है. अभी तक 200 लोगों ने फार्म जमा भी कर दिया है जिन्हें कंपनी द्वारा शीघ्र बिजली देने के लिए एलटी नेटवर्क डेवलप किया जा रहा है. विधायक श्री राय ने बागुननगर के ‘डी’ ब्लॉक में भी कंपनी की बिजली देने का प्रस्ताव दिया, जिसपर अधिकारियों ने सहमति जताते हुए यथाशीघ्र कारवाई करने की बात कही. विधायक श्री राय ने कंपनी के अधिकारियों को बिरसानगर क्षेत्र में कंपनी की बिजली देने का प्रस्ताव दिया. अधिकारियों ने बताया कि विधायक के निर्देशानुसार, बिरसानगर, जोन नं. 10, जोन नं. 8, जोन नं. 7 के सब-स्टेशन के लिए स्थल का चयन प्रक्रिया में है. विधायक श्री राय ने बिरसानगर, जोन नं. 7 के गीतांजली अपार्टमेंट में बिजली कनेक्शन शुल्क को कम करने तथा अर्पामेंट के अलावा भी आसपास के बस्तीवासियों को कंपनी बिजली मुहैया कराने का प्रस्ताव दिया. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के अधिकारियों ने बिरसानगर क्षेत्र के अन्य इलाकों में जल्द ही कंपनी की बिजली की संभावना का सर्वे कराने की बात कही. विधायक श्री राय ने बारीडीह बस्तीवासियों को टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को)बिजली देने एवं सब-स्टेशन का निर्माण जिला स्कूल के समीप करने की बात कही. बारीडीह के शक्तिनगर, शांतिनगर को भी जुस्को की बिजली देने के लिए सर्वे का कार्य जारी है. जुस्को के अधिकारियों ने विधायक श्री राय को बताया कि मोहरदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जा रही बिजली से शांतिनगर, शक्तिनगर, वास्तुविहार बिजली देने की संभावना पर कार्य किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र के लिए शांतिनगर पुलिया के समीप सब-स्टेशन का निर्माण की संभावना पर सहमति जताया. विधायक श्री राय ने गोलमुरी के केबुल टाऊन और केबुल बस्ती के प्रत्येक घरों को अलग-अलग बिजली प्रदान करने की प्रगति की जानकारी मांगी, जिसपर जुस्को के अधिकारियों ने बताया कि मामला एनसीएलटी में होने के कारण अभीतक एनओसी प्राप्त नहीं हुआ है . जिसपर विधायक श्री राय ने इनकैब को पुनर्विचार के लिए पुनः वार्ता करने के लिए कहा अन्यथा न्यायालय के माध्यम से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की बात कही. (नीचे भी पढ़ें)

जिसपर अधिकारियों ने विधायक श्री राय को आश्वस्त किया कि अगले महीने तक इसका सकारात्मक हल निकाल लिया जाएगा. विधायक श्री राय ने बैठक में स्पष्ट कहा कि केबुल क्षेत्र के लोगों को व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन दिलाने के लिए यदि मुझे कोर्ट का दरबाजा खटखटाने की जरूरत पड़ेगी तो वे कोर्ट का भी सहारा लेंगे. विधायक श्री राय के प्रयास पर पूर्वी विधानसभा के 20 हाईमास्ट लाइटों में जुस्को से विद्युत आपूर्ति का कार्य पूरा कर लिया गया है. अब नए अधिष्ठापित हाईमास्ट लाइटों पर भी जुस्को को विद्युत कनेक्शन के लिए जमशेदपुर अक्षेस से आवेदन माँगा गया है. बैठक में श्री राय ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में जो काई भी जुस्को की बिजली प्राप्त करने के लिए आवेदन करता है तो उसे बिजली दी जाय. बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर सुविधा बहाल की जाय. ज्ञात हो कि विधायक श्री राय के पहल पर बर्मामाइंस ओड़िया कोयला टाल, दास बस्ती में एलटी नेटवर्क तैयार कर लिया गया है. जिन उपभोक्ताओं से आवेदन प्राप्त हुए हैं उन्हें बिजली देने के लिए आवश्यक कारवाई की जा रही है. विधायक श्री राय ने बर्मामाइंस के सिद्धु कान्हू बस्ती में जुस्को बिजली देने की जानकारी माँगी, जिसपर जुस्को के महाप्रबंधक ने बताया कि सितंबर, 2023 तक सिद्धु कान्हू बस्ती में भी एलटी नेटवर्क तैयार कर उपभोक्ताओं को बिजली देने का कार्य शुरू हो जाएगा. ज्ञात हो कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने जुस्को द्वारा लीज क्षेत्र के नागरिकों को विद्युत कनेक्शन देने में मनमानी करने का मामला विधानसभा में उठाया था. जिसके उपरांत जुस्को क्षेत्र के सभी नागरिकों को विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के लिए जमशेदपुर के विद्युत महाप्रबंधक की अध्यक्षता में एक कमिटी का गठन किया गया ताकि इसकी जांचकर लीज क्षेत्र के सभी निवासियों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा सके. बैठक में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, कार्यपालक अभियंता, जुस्को के प्रतिनिधि, जमशेदपुर अक्षेस के प्रतिनिधि, विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह के साथ ही अन्य पदाधिकारीगण मौजुद थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video

August 30, 2026
Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
खबर

Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

August 30, 2026
Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
खबर

Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

August 29, 2026
Next Post

Saraikela dc visited two blocks : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने किया कुचाई एवं खरसावां प्रखंडों का औचक निरीक्षण, डीसी के खरसावां पहुंचने पर कुचाई प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों में मचा हड़कंप

Saraikela dc visited kharsawan : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने किया कुचाई एवं खरसावां प्रखंडों का औचक निरीक्षण, डीसी के खरसावां पहुंचने पर कुचाई प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों में मचा हड़कंप

Saraikela town hall : सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ने रोकवाया टाउन हॉल के जीर्णोद्धार का काम, निर्माण कार्य में अनियमितता का लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News