
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के उत्पाद विभाग ने सात अवैध महुआ चुलाई शराब भट्ठी को नष्ट किया. पोटका थाना क्षेत्र के जिलिंगगोड़ा और पिछली गांव में उत्पाद विभाग की ओर से लगातार छापामारी की गयी, जिसमें यह सारी शराब भट्ठियों को बरबाद कर दिया गया. वहां से बड़े पैमाने पर जावा महुआ भी बरामद किया गया, जिसको ब रबाद कर दिया. इस दौरान शराब भट्ठी के संचालक फरार हो गये. अवैध भट्टी संचालको के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया है.



