जमशेदपुर : जमशेदपुर आबकारी विभाग ने सोमवार सुबह बिरसानगर स्थित हुरलुंग इलाके में छापामारी कर मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. इस दौरान मौके से बड़ी मात्रा में नकली शराब, स्प्रिट, कैरेमल, खाली बोतलें, ढक्कन और स्टिकर बरामद किए गए. आबकारी विभाग के सब इंस्पेक्टर रामदेव पासवान ने बताया कि इस अवैध फैक्ट्री का संचालन जितेंद्र यादव और कल्लू सिंह द्वारा किया जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि छापामारी के दौरान मौके से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. जब्त किए गए सभी सामानों को आबकारी विभाग के कार्यालय ले जाया गया है और मामले की जांच की जा रही है. वहीं फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.











