
जमशेदपुर : वन बंधु परिषद और पूर्णिमा नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बिरसानगर जोन नंबर 8 मे निःशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की विधिवत शुरुआत के पश्चात नेत्र रोगियों की आंखों की जांच शुरू की गयी. शिविर में करीब 100 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गयी. साथ ही उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिये गये. इनमें मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए रोगियों का चयन किया गया, जिनकी आंखों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जायेगा. शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय के डॉक्टरों व तकनीशियनों की टीम एवं परिषद के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.




